Home उत्तराखण्ड यमनोत्री धाम पर अब प्रशासन की 24 घंटे सीधी नजर

यमनोत्री धाम पर अब प्रशासन की 24 घंटे सीधी नजर

682
2
SHARE

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम समेत पांच किलोमीटर के पैदल यात्रा पड़ाव पर हर पल होने वाली गति‌विधियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। जिला प्रशासन ने स्वच्छ आईकोनिक पीलेस के तहत गेल इंडिया की मदद से यात्रा पड़ाव के विभिन्न जगहों पर आठ हाई पावर के सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। यमुनोत्री धाम में लगाए गए इन कैमरों की निगरानी जानकीचट्टी, स्वान केंद्र बड़कोट तथा आपदा कंट्रोल रूम उत्तरकाशी से की जाएगी। केदारनाथ धाम के बाद सीसीटीवी कैमरों से यात्रा पर निगरानी रखने वाला उत्तराखंड का यमुनोत्री दूसरा धाम बन गया है।
जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक पैदल यात्रा के पग-पग पर यात्रा व्यवस्थाओं पर चैबीस घंटे प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। जिला प्रशासन ने स्वच्छ आईकोनिक पीलेस के तहत गेल इंडिया कंपनी द्वारा सीसीएसआर मद दिए गए 72 लाख रुपये की लगात से जानकीचट्टी से यमुनोत्री धाम तक आठ हाईपावर के सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। जम्मू कशमीर की जी मैक्स सर्विसेज कंपनी ने यमुनोत्री पैदल मार्ग आठ प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर संचालन शुरू करा दिया है। जिला प्रशासन यात्रा पड़ावों तथा यमुनोत्री धाम में होने वाली हरेक गतिविधियों पर जनकीचट्टी, स्वान केंद्र बड़कोट तथा आपदा कंट्रोल रूप से नजर रखेगा। पैदल यात्रा पड़ावों पर लगे थ्री सिस्टी डिग्री आठ कैमरों को तीन जगहों पर से ऑपरेट भी किया जाएगा। डीएम अशीष चैहान ने बताया मानसून सीजन को देखते हुए यमुनोत्री धाम के पैदल यात्रा पड़ाव पर लगे सभी कैमरों का चालू करा दिया है।

2 COMMENTS

  1. Hi there, i read your blog from time to time and i own a
    similar one and i was just wondering if you get a lot of spam comments?
    If so how do you stop it, any plugin or anything you
    can advise? I get so much lately it’s driving me crazy so any assistance
    is very much appreciated.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here