Home उत्तराखण्ड गुस्साए ग्रामीणों ने डीएम दफ्तर पर बोला धावा

गुस्साए ग्रामीणों ने डीएम दफ्तर पर बोला धावा

282
0
SHARE

नैनीताल। नगर के कृष्णापुर क्षेत्र के लोगों ने कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा गैस उपभोक्ताओं को होम डिलवरी की सुविधा नहीं देने पर रोष जताया है। गुस्साएं क्षेत्रवासी घर का काम काज छोड़कर डीएम दफ्तर आ धमके। इस दौरान उन्होंने निगम प्रबंधन की कार्य प्रणाली पर रोष जताया तथा शीघ्र क्षेत्रवासियों को होम डिलीवरी की सुविधा देने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तुरंत कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि वह क्षेत्रवासियों को होम डिलवरी की सुविधा दें। दूसरी ओर क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है कि डीएम के आदेश के बाद भी उन्हें होम डिलीवरी की सुविधा मुहैया नहीं हुई तो वह सडकों पर उतरने को मजबूर होंगे। क्षेत्रवासियों ने डीएम को बताया कि निगम द्वारा सिलेंडर का मूल्य जिसमें होम डिलीवरी भी शामिल है दिये जाने पर भी सिलेंडर को घरों तक नहीं पहुंचाया जाता है जिसकी वजह से उन्हें अतरिक्त मजदूर लगाकर 30 से 80 रुपया का भुगतान करना पड़ता है। इतना ही नहीं कई महिला व पुरुष तो मजदूर न मिलने की दशा में खुद ही कंधे व सिर में सिलेंडर घर तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि ढलान वाला क्षेत्र होने की वजह से गैस सिलेंडर घर ले जाते वक्त दुर्घटना का भय बना रहता है। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन ने अगर रवैया नहीं बदला तो वह सडकों पर उतरने को मजबूर होंगे। इस मौके पर कैलाश सिंह रौतेला, राजन सिंह बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट, संतोष आर्या, दीपक आर्या, विशाल बिष्ट, राजेंद्र परगांई, भवानी दत्त भट्ट, मुन्नी देवी, गीता खाती, बसंती देवी, विमला कांडपाल, सुमन बिष्ट, कमला आर्या, मुन्नी रौतेला, चंपा समेत दर्जनों क्षेत्रवासी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here