Home तकनीकी-दुनिया वॉट्सएप यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब कर सकेंगे ग्रुप विडियो काॅलिंग

वॉट्सएप यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब कर सकेंगे ग्रुप विडियो काॅलिंग

1267
0
SHARE

नई दिल्ली। काफी समय से ग्रुप विडियो कॉलिंग के बारे में चर्चा हो रही थी। आखिरकार फेसबुक में ग्रुप विडियो कॉलिंग फीचर दे दिया गया है। इस फीचर को यूजर्स काफी पसंद भी कर रहे हैं। वॉट्सएप पर भी इस फीचर को लाने की काफी समय से चर्चा हो रही थी। पिछले कई महीनों से भारत में इस फीचर की टेस्टिंग भी की जा रही थी। फेसबुक के थ्8 डेवलपर कॉन्फ्रेंस में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने वॉट्सएप ग्रुप विडियो कॉलिंग फीचर लाने की बात कही थी।
वॉट्सएप यूजर्स के लिए खुशखबरी है कि अब भारत में वॉट्सएप पर भी ग्रुप विडियो कॉलिंग फीचर लाइव कर दिया गया है। वॉट्सएप की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इसमें यह फीचर लाने पर विचार किया गया। इसके बाद यूजर्स ग्रुप अधिकतम 4 लोग विडियो कॉलिंग कर सकते हैं वहीं पर्सनल चैट में 3 लोग विडियो चैट कर पाएंगे।
ऐसे करें वॉट्सएप ग्रुप विडियो कॉल-वॉट्सएप पर ग्रुप विडियो कॉल का मजा लेने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में वॉट्सएप ऑपन करें। उसके बाद जिससे विडियो कॉल करना चाहते है उसे विडियो कॉल करें। अगर उस विडियो कॉल में आपको  Add participant का ऑप्शन दिख रहा है तो इसका मतलब है कि आपको यह फीचर मिल गया है।   Add participant पर क्लिक करके आप एक से अधिक लोगों से विडियो कॉल कर सकते हैं।
फेसबुक पर ग्रुप विडियो कॉल-फेसबुक पर ग्रुप विडियो कॉल करने के लिए सबसे पहले एक ग्रुप बनाना होगा। इसके बाद ग्रुप में विडियो कॉल के ऑप्शन पर जाकर कॉल करें। जैसे ही आप ग्रुप विडियो कॉल स्टार्ट करेंगे ग्रुप में जुड़े सभी मैंबर्स के पास नोटिफिकेशन चला जाएगा। जो लोग बात करना चाहते है वो इसे अंटेड करेंगे। जो नहीं करना चाहते वो इसे इग्नोर भी कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here