Home उत्तराखण्ड मसूरी में कांग्रेस पार्टी के द्वारा आयोजित दीपावली स्नेह मिलन के कार्यक्रम...

मसूरी में कांग्रेस पार्टी के द्वारा आयोजित दीपावली स्नेह मिलन के कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता ने जमकर किया हंगामा। : देखें वीडियो

296
1
SHARE

मसूरी में कांग्रेस पार्टी के द्वारा आयोजित दीपावली स्नेह मिलन के कार्यक्रम में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी को मंच ना दिए जाने को लेकर विरोध किया गया इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखा गया वही मंच का संचालन कर रहे पूर्व पालिकाध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मनमोहन सिंह मल्ल के द्वारा कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी को तव्वजो नही देने पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने जमकर हंगामा किया। कांग्रेस कार्यकर्ता ने मसूरी शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की उन्होंने कहा कि शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल मसूरी में लगातार गुटबाजी पनपा रहे है जिसका जीता जागता नमूना मसूरी में आयोजित कांग्रेस के दीपावली स्नेह मिलन में देखने को मिला। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री मनमोहन सिंह मल्ल और कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी के बीच माइक लेने को लेकर भी झड़प हुई –इस मौके पर कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं को अपशब्द भी कहे वहीं कांग्रेस के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद को देखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हस्तक्षेप करना पड़ा और सभी को शांत रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा उन्होंने कहा कि मसूरी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया परंतु कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के गलत फहमी और मतभेद के कारण कुछ विवाद हो गया उन्होंने कहा कि सब कुछ शांत हो गया है वहीं काफी देर के ड्रामे के बाद कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उठे विवाद से साफ है कि मसूरी में कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान साफ तौर पर नजर आ रही है जिसका नतीजा उनको 2022 में भुगतना पड़ सकता है ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के सामने मसूरी में खुलकर आई गुटबाजी का लेकर दोनों नेताओं काफी नाखुश दिखे।

1 COMMENT

  1. Howdy! This post couldn’t be written much better! Going through this
    article reminds me of my previous roommate! He continually kept talking
    about this. I most certainly will forward this post
    to him. Fairly certain he’ll have a great read. Thank you for sharing!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here