Home उत्तराखण्ड बिजली कर्मचारियों की हड़ताल हुई स्थगित।

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल हुई स्थगित।

177
1
SHARE

उत्तराखंड में 6 अक्टूबर से होने जा रही है बिजली कर्मचारियों की हड़ताल हुई स्थगित। हड़ताल के इस मामले पर खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोर्चा संभाला जिसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया । दरअसल, मंगलवार को बिजली कर्मचारियों का एक प्रतिनिधि मंडल ने सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मीटिंग की जिसमे कर्मचारियों की सभी मांगों पर सीएम ने सैद्धान्तिक स्वीकृति दी साथ ही 7 मांगों पर आदेश भी जारी किए जिसमे उपनल कर्मचारियों के एलाउंस और कर्मचारियों के भत्ते सामिल है। आपको बतादें कि अपनी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर लम्बे समय से आंदोलन कर रहे बिजली कर्मचारियों ने 6 अक्टूबर को हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया था। लेकिन हड़ताल से ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री से हुई कर्मचारियों की मीटिंग से हड़ताल स्थगित हो गयी है।

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here