Home उत्तराखण्ड आखिर क्‍यों? पुलिस को है Rishikesh में ठहरे 32 सैलानियों की तलाश,...

आखिर क्‍यों? पुलिस को है Rishikesh में ठहरे 32 सैलानियों की तलाश, नाम और पते लेकर सत्‍यापन में जुटी

22
0
SHARE

सैलानियों की तलाश, नाम और पते लेकर सत्‍यापन में जुटी  घटटूगाड के एक कैंप में गुरुवार की रात्रि पर्यटकों का एक दल ठहरा था। पर्यटकों व कैंप संचालक के बीच सर्विस को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पर्यटक ने हवाई फायर कर दिया। जब लक्ष्मणझूला थाने से पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची तो कैंप संचालक ने पुलिस को बताया कि पर्यटक चले गए हैं।

ऋषिकेश पुलिस को 32 सैलानियों की तलाश है। ऐसा क्‍यों है यह जानने के लिए खबर पढ़ें। दरअसल, लक्ष्मणझूला थानाक्षेत्र के घट़्टूगाड में पर्यटकों व कैंप संचालक के बीच सर्विस को लेकर विवाद हो गया।

इसमें एक पर्यटक ने हवाई फायर कर दिया। इस संबंध में थाना लक्ष्मणझूला में कैंप संचालक की ओर से शिकायत भी की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि घटटूगाड के एक कैंप में गुरुवार की रात्रि पर्यटकों का एक दल ठहरा था। गुरुवार रात्रि करीब आठ बजे सर्विस को लेकर पर्यटकों व कैंप संचालकों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पर्यटक ने हवाई फायर कर दिया।

32 पर्यटक की सूची पुलिस को उपलब्ध कराई
पहले कैंप संचालक मामले को दबाने का प्रयास करते रहे। लेकिन, रात्रि करीब 11 बजे कैंप संचालक ने 112 पर काल कर घटना की सूचना दी। जब लक्ष्मणझूला थाने से पुलिस टीम घटना स्थल पहुंची तो कैंप संचालक ने पुलिस को बताया कि पर्यटक चले गए हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण झूला रवि कुमार सैनी ने बताया कि गोली चलने की बात पर कैंप मैनेजर ने पुलिस को बताया कि धमाके की आवाज सुनी थी। कैंप संचालकों ने 32 पर्यटक की सूची पुलिस को उपलब्ध कराई है। जिनका सत्यापन किया जा रहा है।