Home उत्तराखण्ड शिक्षा विभाग ने अनिवार्य तबादलों के पात्र अफसरों और शिक्षकों की सूची...

शिक्षा विभाग ने अनिवार्य तबादलों के पात्र अफसरों और शिक्षकों की सूची की जारी, यहां पढ़ें

21
0
SHARE

शिक्षा विभाग ने अनिवार्य तबादलों के पात्र अफसरों और शिक्षकों की सूची की जारी, यहां पढ़ें डिटेलतबादला सूची में दुर्गम में 10 साल से अधिक की सेवा पूरी कर चुके एवं वर्तमान कार्यस्थल पर तीन साल या उससे अधिक की सेवा कर चुके उप निदेशकों की सूची में 11 उपनिदेशक शामिल हैं।शिक्षा विभाग ने अनिवार्य तबादलों के लिए पात्र शिक्षकों और अधिकारियों की सूची जारी कर दी है।

सुगम से दुर्गम और दुर्गम से सुगम क्षेत्र में अनिवार्य तबादलों के लिए पात्रता सूची में 35 अधिकारियों और 3,301 प्रवक्ताओं के नाम शामिल हैं।शिक्षा विभाग ने खंड शिक्षा अधिकारियों के दुर्गम से सुगम क्षेत्र में अनिवार्य तबादलों के लिए पात्र अधिकारियों की जो सूची जारी की है, उसमें 17 बीईओ भी शामिल हैं, जो वर्तमान कार्यस्थल पर तीन साल या इससे अधिक समय से कार्यरत हैं। दुर्गम में 10 साल से अधिक की सेवा पूरी कर चुके एवं वर्तमान कार्यस्थल पर तीन साल या उससे अधिक की सेवा कर चुके उप निदेशकों की सूची में 11 उपनिदेशक शामिल हैं।

जबकि, उप शिक्षा अधिकारी तीन, सुगम से दुर्गम के लिए खंड शिक्षा अधिकारी एक, उप निदेशक सुगम से दुर्गम के लिए दो और एक संयुक्त निदेशक का नाम शामिल है। वहीं, प्रारंभिक शिक्षा पौड़ी, उच्च प्राथमिक शिक्षा पौड़ी, प्राथमिक पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और सहायक अध्यापक एलटी गढ़वाल के शिक्षकों की पात्रता सूची जारी की गई है।