Home उत्तराखण्ड दिहाड़ी मजदूर ने की पत्नी की।

दिहाड़ी मजदूर ने की पत्नी की।

8
0
SHARE

देहरादून: दिहाड़ी मजदूर ने गुस्से में आकर पत्नी की हत्या कर दी। आपसी झगड़े में पति ने पत्नी का गला घोंट दिया और फिर बेसुध हालात में अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले।लिया है। घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
बीते रविवार की रात को प्रेमनगर के मिठीबेरी में पति ने पत्नी की गला घोंटकर मार डाला। बीते फ़रवरी में ही उनकी शादी हुई थी। पति पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। बीती रात झगड़ा होने पर पति ने शराब के नशे में गुस्से में आकर पति का गला दबा दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। महिला का नाम प्रतिभा और हत्यारोपित पति का नाम दीपक शर्मा है। दीपक दिहाड़ी मज़दूरी करता है। सुबह पुलिस को अस्पताल से डेथ मेमो प्राप्त हुआ, जिसके बात पूछताछ में आरोपित पति ने घटना की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने दीपक शर्मा को हिरासत में ले लिया। वहीं, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।