Home उत्तराखण्ड रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की गौचार में जनसभा, अनिल बलूनी को लेकर...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की गौचार में जनसभा, अनिल बलूनी को लेकर राजनाथ सिंह ने कही बड़ी बात

14
0
SHARE

चमोली लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कर्णप्रयाग के गौचर में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में जनसभा की। गौचर के खेल मैदान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है। उन्होंने सीधे तौर पर अनिल बलूनी को लेकर कहा की आप लोग केवल सांसद नहीं चुनेंगे उनके अनुसार अनिल बलूनी उत्तराखंड के लिए बहुत सोचते हैं

उत्तराखंड देश की सीमाओं की रक्षा करता आ रहा है। कहा की कांग्रेस ने लंबे समय तक सरकार चलाई। जिनमे कई घोटाले हुए। मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में किसी भी मंत्री के ऊपर एक भी भ्रष्टाचार नही हुआ। कांग्रेस को लेकर कहा जैसे दुनिया से डायनासोर लुप्त हो गया ऐसे कांग्रेस लुप्त हो जाएगी। हरीश रावत ने खुद ही कह दिया कांग्रेस सुस्त हो गई है। कांग्रेस बिगबॉस शो का घर बनी है। हर दिन एक दूसरे को कपड़े फाड़ रही है।भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड से सम्बंधित कोई भी काम रहा हो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिना किसी संकोच के पूरा किया।

रक्षा मंत्री बनने के बाद उनके पास डाफलर रडार लगाने की अपील की थी। जो आज लग चुका है। जो भूकंप की सटीक जानकारी देता है। आजमी 19 तारीख को मोदी के पक्ष में वोट दे। कहा कि जब जापान, इंग्लैंड, जैसे शक्तिशाली देश कोरोना में फेल हो गया तो भारत मोदी सरकार ने तीन- तीन वेक्ससिन निःशुल्क लगाई।