Home उत्तराखण्ड चमोली जिले के इस गांव की महिलाओं ने लगाया बोर्ड, शराब पीकर...

चमोली जिले के इस गांव की महिलाओं ने लगाया बोर्ड, शराब पीकर प्रवेश निषेध।

10
0
SHARE

गैरसैंण: तहसील मुख्यालय से लगे पज्याणा गांव में पहले ही शराबबंदी की जा चुकी है अब ममंद ने गांव की सीमाओं पर तीन जगह शराबबंदी के बोर्ड लगा दिए हैं। महिलाओं का कहना है कि गांव में जिस घर में सामाजिक कार्यक्रम होंगे वहां भी शराबबंदी का एक बोर्ड लगा रहेगा।
पज्याणा महिला मंगल दल की संरक्षक अंजना रावत ने कहा कि तीन लोहे के चेतावनी बोर्ड ज्वालासैंण, पज्याणा खाल व पज्याणा के टैक्सी स्टैंड पर लगा दिए हैं जबकि चौथा बोर्ड जिस घर पर सामाजिक कार्य होगा वहां पर कार्य संपन्न होने तक लगा रहेगा। कहा कि बढ़ते नशे के प्रचलन को रोकने के लिए महिलाओं के साथ ही युवा और अन्य को भी आगे आना होगा जिससे आने वाली पीढ़ी बेहतर कर सके। अभियान में महिला मंगल दल अध्यक्ष माधवी देवी, कोषाध्यक्ष रामेश्वरी देवी, सचिव ललिता देवी, प्रचार मंत्री हेमंती देवी, आशा देवी, हेमा देवी, अंजली देवी, दीपा देवी, पूर्व महिला मंगल दल अध्यक्ष महेशी देवी, बसंती देवी, सरोजनी देवी, ग्राम प्रधान विजय सिंह आदि शामिल हैं।