Home उत्तराखण्ड अपने बचपन के शिक्षक से मिल भावुक हुए अनिल बलूनी, किया सम्मान...

अपने बचपन के शिक्षक से मिल भावुक हुए अनिल बलूनी, किया सम्मान आशीर्वाद लिया।

12
0
SHARE

पौड़ी:-भारतीय जनता पार्टी के गढ़वाल प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख  अनिल बलूनी ने आज अपने प्राइमरी शिक्षा के अध्यापक रहे  अवतार सिंह बिष्ट उनके गांव मकलोड़ी, पो.ओ. दोनदल, कंडवालस्यूँ जाकर भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया।

बलूनी ने अपने प्राथमिक शिक्षक श्री अवतार सिंह

बिष्ट का अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया और आशीर्वाद लिया।

बलूनी ने कहा कि उनकी प्राथमिक शिक्षा उनके पैतृक गांव नकोट (कंडवालस्यूं) में हुई। अवतार गुरुजी उनके गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। श्री बलूनी ने गुरुजी के साथ कुछ समय बिताया और सहपाठियों के बारे में चर्चा की, उनका हालचाल जाना।

बलूनी ने कहा कि अनुशासनप्रिय, विद्वान और छात्रों के प्रति स्नेह भाव रखने वाले आदरणीय अवतार गुरुजी का वही स्वभाव आज भी कायम है। मैं उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।