Home उत्तराखण्ड विधान सभा से समान नागरिक संहिता कानून पारित होने के पश्चात मुख्यमंत्री...

विधान सभा से समान नागरिक संहिता कानून पारित होने के पश्चात मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया।

29
0
SHARE

विधान सभा से समान नागरिक संहिता कानून पारित होने के पश्चात विधान सभा के गेट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने आतिश बाजी कर अपनी खुशी का इजहार भी किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया तथा सभी का आभार जताया।