Home उत्तराखण्ड भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ...

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ पहुंचे उत्तराखंड

53
0
SHARE

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ उत्तराखंड पहुंचे हैं, खबरों के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध नीम किरौली आश्रम कैंची धाम मंदिर के दर्शन भी करेंगे।

इससे पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली अपने परिवार के साथ कैंची धाम दर्शन के लिए आए थे, महेंद्र सिंह धोनी कुमाऊं के दौरे पर पहुंचे हैं वह आज दोपहर दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे जहां उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के साथ मुलाकात भी की।