Home उत्तराखण्ड राजपुर रोड में दिनदहाड़े लूट, देखें सीसीटीवी फुटेज।

राजपुर रोड में दिनदहाड़े लूट, देखें सीसीटीवी फुटेज।

80
0
SHARE

देहरादून : 

राजपुर रोड पर रिलायंस ज्वेलर्स में बड़ी डकैती, चार से पांच बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया, बंधक बनाकर घटना को अंजाम दिया।हथियारों से लैस थे सभी बदमाश, यह घटना सुबह साढ़े 10 बजे की है। गहने न देने पर सुरक्षाकर्मी को लात मारी, अभी तक एक को हिरासत में लेने की सूचना है। गहने 10 से 15 करोड़ के बताए जा रहे हैं ।राज्य स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन में व्यस्त थी पुलिस,

डकैतों ने पुलिस मुख्यालय की बैक साइड, सचिवालय के सामने और धारा चौकी से चंद कदम दूर घटना को अंजाम देकर दून पुलिस को चुनौती दी है। पुलिस को अब तक मिली जानकारी के अनुसार शौरूम के अंदर चार लोग घुसे थे। इनमे से एक ऐसा था जिसे शौरूम के बार मे पूरी जानकारी थी। डकैती की घटना के बाद दो बदमाश सिटी बस से फरार हुए। थे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए पांच एसओ, 3 सीओ व लोकल पुलिस लगाई गईं है। पुलिस अब उन सिक्योरिटी गार्ड ओर स्टाफ का डाटा भी जुटा रही जोकि आजकल या कुछ समय पहले नौकरी छोड़कर गया हो। इसके अलावा पूर्व में हुई डकैती की घटनाओं की जानकारी भी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले इसी तरह बड़ी घटना को नेहरू कॉलोनी में अंजाम दिया गया था। उस डकैती में शामिल आरोपितों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को शक है कि घटना में सहारनपुर गैंग का हाथ हो सकता है।