Home उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री धामी ने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार की...

मुख्यमंत्री धामी ने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार की भेंट

39
0
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दो दिवसीय गुजरात – अहमदाबाद, दौरे पर आज प्रातः  गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री  भूपेंद्र पटेल से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बाबा केदार का स्मृति चित्र भेंट किया। इस दौरान उनसे प्रवासी उत्तराखंडियों की माँग पर अहमदाबाद में उत्तराखंड भवन बनाए जाने के लिए सहयोग हेतु अनुरोध किया। साथ ही दोनों राज्यों में गतिमान विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा कर उन्हें देवभूमि भ्रमण हेतु आमंत्रित भी किया।