Home उत्तराखण्ड पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

32
0
SHARE

पिथौरागढ़। पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पिता ने उसकी उक्त युवक के साथ 2022 में शादी करवा दी थी। मामले में नाबालिग का पिता और उक्त व्यक्ति जेल में बंद था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ में एक नाबालिक बालिका ने उसके साथ दुष्कर्म की शिकायत करते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में उसने कहा था कि वर्ष 2022 में उसके पिता ने उसकी शादी रविन्द्र सैलाल पुत्र दुर्गा सैलाल निवासी देवलगांव धारचूला, हाल निवासी रई पिथौरागढ़ के साथ कराई थी। उस दौरान वह 16 वर्ष की थी, जिस पर उसके पिता व रविन्द्र सैलाल पर बाल विवाह का मुकदमा दर्ज कर होने के बाद कोर्ट ने जेल भेजा दिया था।

लड़की के अनुसार रविन्द्र सैलाल 4-5 माह पहले जमानत पर बाहर आया था। उसने लड़की को जरूरी सामान दिलाने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। तहरीर के आधार पर कोतवाली में आईपीसी की धारा 376 व पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद शनिवार को एसआई आरती ने टीम के साथ अभियुक्त रविन्द्र सैलाल को धमौड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। लड़की का पिता वर्तमान में जेल में बंद है।