Home उत्तराखण्ड भूस्खलन की घटना के बाद चंबा का कराया जायेगा भूगर्भीय सर्वे।

भूस्खलन की घटना के बाद चंबा का कराया जायेगा भूगर्भीय सर्वे।

71
0
SHARE

नई टिहरी: 

जिला सभागार में पत्रकारों से वार्ता में डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि चंबा में भूस्खलन हादसे में पांच की मौत हुई है। सभी मृतकों के परिजनों को आपदा राहत राशि प्रदान कर दी गई है। चंबा- नई टिहरी रोड पर मलबा हटा दिया गया है। हालांकि वहां पर मार्ग अभी खतरनाक बना है। इसलिये भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सतर्कता के लिये पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं।

चंबा जिले का काफी घना प्रमुख बाजार है। ऐसे में यहां पर भूस्खलन की घटना चिंतित करने वाली है। चंबा बाजार का भूगर्भीय सर्वे कराया जायेगा। इसके लिये विशेषज्ञों की टीम को बुलाया जा रहा है। हैं। चंबा में भूमिगत सुरंग के कारण भी कुछ मकानों में पूर्व में दरारें आई थी ऐसे में उक्त स्थानों का सर्वे भी कराया जायेगा।