Home उत्तराखण्ड पत्नि की बेवफाई से आहत पति ने दे दी जान, परिजनों ने...

पत्नि की बेवफाई से आहत पति ने दे दी जान, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

120
0
SHARE

पत्नी की बेवफाई व प्रेम प्रसंग से आहत एक 28 साल के व्यक्ति ने फांसी लगा जान दे दी। उसका शव नदी किनारे पेड़ पर लटका मिला। बताया गया है कि पत्नी का प्रेमी उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया। जिससे आहत हो उसने यह कदम उठा लिया। हालांकि मृतक के परिजनों ने मौत को संदिग्ध मानते हुए गंभीर आरोप लगाये हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज वार्ड संख्या 01 निवासी वरुण गोलदार कुमार (28 वर्ष) पुत्र सुधांशु गोलदार का शव आज नदी किनारे पेड़ पर लटका मिला। सुबह के समय वहां से गुजर रहे बच्चों की नजर उस पर पड़ी। तब उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

बताया जा रहा है कि कुछ समय पूर्व वरुण की पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। कुछ समय के बाद उन दोनों में तालक भी हो गया। दो-तीन दिन पूर्व पत्नी अपने प्रेमी को छोड़कर फिर उसके घर आ गई। एक रात उसके घर में रही। जैसे उसकी प्रेमी को पता चला कि वह पूर्व पति के यहां चली गई है तो वहां उसके पूर्व पति के घर पहुंचा। फिर वह अपनी प्रेमिका को लेकर वहां से चला गया।

आज शुक्रवार सुबह नदी किनारे वरुण का शव पेड़ के सहारे लटका हुआ देखा गया। मृतक एक गरीब परिवार से है। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। हालांकि, मृतक के भाई ने उसकी पत्नी व प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाये हैं। हत्या की आशंका भी जाहिर की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here