Home उत्तराखण्ड राज्य के विकास के लिये आगामी 10 सालों का किया जा रहा...

राज्य के विकास के लिये आगामी 10 सालों का किया जा रहा है रोड मैप तैयार।

123
0
SHARE

देहरादून: 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सुभाष रोड स्थित होटल में एक न्यूज चैनल द्वारा आयोजित उन्नत उत्तराखण्ड महा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर राज्य से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के समग्र विकास की दिशा में की जा रही पहल एवं इस दिशा में किये जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। इसके लिये राज्य के विकास के लिये आगामी 10 सालों का रोड मैप तैयार किया जा रहा है। बोधिसत्व विचार श्रृंखला के माध्यम से विषय विशेषज्ञों के सुझावों पर योजनायें तैयार की जा रही हैं। साथ ही जन कल्याण से जुडी योजनाओं के निर्णयों को तत्परता से लागू करने के लिये धरातल पर प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य की जीएसडीपी 25 प्रतिशत बढ़ी है। राज्य का राजस्व दुगना बढ़े इस दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड गंगा, यमुना, धर्म आध्यात्म एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाला प्रदेश है। इसके मूल स्वरूप को बनाये रखने के लिये प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के रूप में किया जाने वाला कृत्य तथा सरकारी भूमि पर किया जाने वाला अतिक्रमण किसी भी दसा में सहन नहीं किया जायेगा। प्रदेश में बिना किसी तुष्टिकरण के सबका साथ, सबका विश्वास तथा सबका प्रयास से समान रूप से सभी को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। हमारा एक एक पल प्रदेश के समग्र विकास के लिये समर्पित है। 2025 तक उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों में सामिल हो इस दिशा में हमारे प्रयास जारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जायेगा। जिसमें 2 लाख करोड़ के निवेश प्राप्त करने का हमारा लक्ष्य है। राज्य में निवेश बढे, आर्थिक संसाधनों में वृद्धि एवं औद्योगिक वातावरण सृजन हो इसके लिये लैण्ड बैंक तैयार कर सिंगल विंडो सिस्टम को प्रभावी बनाया गया है।राज्य का शांत वातावरण उद्यमियों के सर्वथा अनुकूल है। पर्यटन, उद्योग, कृषि आदि महत्वपूर्ण विभागों की नीति तैयार कर स्वरोजगार की योजनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here