Home उत्तराखण्ड मंत्री प्रेम चंद्र के घर के बाहर महिला कांग्रेस का हंगामा, मंत्रिमंडल...

मंत्री प्रेम चंद्र के घर के बाहर महिला कांग्रेस का हंगामा, मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग

108
1
SHARE

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित जिला अध्यक्ष अंशुल त्यागी सहित महिला कांग्रेस नेत्रियों नें भाजपा से कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बर्खास्त किये जाने की मांग को लेकर आवास का घेराव किया तत्पश्चात शव यात्रा निकाल कर पुतला दहन किया।

इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ज्योति रौतेला नें कहा कि विगत दिवस राष्ट्रीय राज मार्ग श्रृषिकेश में अपनी विधानसभा के व्यक्ति की समस्याओं को दूर करने के बजाय प्रदेश के वित्त एंव संसदीय कार्य मंत्री द्वारा बीच सड़क में ही अपनी विधानसभा के मजबूर व्यक्ति को दॊडा़-दॊडा़कर मारने की घटना ने पूरे उत्तराखण्ड की जनता ऒर देवभूमि की संस्कृति को अपनी छवि से शर्मसार कर दिया हैं।
ज्योति रौतेला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मंत्रीमंडल से मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने एंव सड़क के बीचों- बीच अराजकता एंव जनता में भय ऒर आंतक की घटना करने वाले मंत्री के ऊपर गुन्डा एक्ट लगाकर गिरफ्तार करके कड़ी कानूनी कार्यवाही करने की माँग की।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here