Home उत्तराखण्ड खाई में गिरी कार ,दो लोगों की मौत- दो घायल

खाई में गिरी कार ,दो लोगों की मौत- दो घायल

129
0
SHARE

उत्तराखंड के देहरादून जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है यहां जिले के त्यूणी थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया यहां एक अल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी कार में एक ही परिवार के 4 लोग सवार थे। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

घटनाक्रम के मुताबिक आज दिनाँक 13 अप्रैल को थाना त्युनी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि त्युनी रायगी पर एक वाहन खाई में गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम अपर उपनिरीक्षक दीपक के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर लगभग 400 मीटर नीचे गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में 04 लोग सवार थे। 02 व्यक्तियों को खाई से बाहर निकालकर एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। अन्य की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF द्वारा दोनों शवो को स्ट्रेचर की सहायता से वेकल्पिक मार्ग द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

गौरतलब है की वाहन में सवार 04 लोग एक ही परिवार के थे जो बाजार से घर की और जा रहे थे की अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

वाहन संख्या नंबर :- UK07DZ2955

घायलों का विवरण :-

  1. रिस्तिक चौहान उम्र – 16 वर्ष पुत्र श्री दीवान सिंह।
  2. नक्श 06 वर्ष पुत्र चन्दन सिंह।

मृतको का विवरण :-

  1. श्री चन्दन उम्र -30 वर्ष पुत्र श्री पदम सिंह।
  2. बंटी उम्र – 14 वर्ष पुत्र दीवान सिंह।

निवासी :- छुमरा देहरादून।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here