Home उत्तराखण्ड कनाडा की रहने वाली महिला का लक्ष्मणझूला पुलिस ने हिन्दू रीति-रिवाज के...

कनाडा की रहने वाली महिला का लक्ष्मणझूला पुलिस ने हिन्दू रीति-रिवाज के साथ किया अन्तिम संस्कार।

69
0
SHARE

ऋषिकेश

कनाडा से योग सिखाने आई कैथरीन (उम्र-65 वर्ष) की तबीयत खराब होने पर उसे एम्स अस्पताल ऋषिकेश पर भर्ती कराया गया जहाँ पर उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। महिला का डेथ मेमो जनपद के थाना लक्ष्मणझूला पर प्राप्त हुआ। जिसके बाद थाना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा उक्त मृतक महिला के पंचायतनामा की कार्यवाही की । विदेशी महिला की मृत्यु की सूचना लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा दूतावास के माध्यम से उसके परिजनों को दी गयी, जिनके द्वारा ई-मेल के माध्यम से दूतावास को सूचित किया गया कि मृतक महिला के साथी महिला मित्र नाया को मृतक महिला के अन्तिम संस्कार किए जाने व अन्य सभी अधिकार दिए जा रहे हैं। आज मृतक महिला कैथरीन का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके पश्चात उसके शव को महिला मित्र नाया के सुपुर्द किया गया। नाया द्वारा बताया गया कि कैथरीन द्वारा अपनी मृत्यु के पश्चात अन्तिम संस्कार पूर्ण हिन्दू विधि विधान से किए जाने की बात कही गई थी। लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा उक्त महिला के शव को उनके महिला मित्र नाया, योग आश्रम मालिक, एवं कर्मचारियों की सहायता से चन्द्रेश्वर घाट पर लाकर पूर्ण हिन्दू विधि-विधान से अन्तिम संस्कार किया गया। मृतक महिला मित्र नाया द्वारा पुलिस की मानवीय संवेदनाओं और सहायता के सम्बन्ध में पौड़ी पुलिस का धन्यवाद किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here