Home उत्तराखण्ड संदिग्ध हालातों में महिला ने घर पर फांसी लगाकर दी जान

संदिग्ध हालातों में महिला ने घर पर फांसी लगाकर दी जान

67
0
SHARE

किच्छा।

संदिग्ध हालातों में महिला ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार रामेश्वरपुर लालपुर स्थित गोल्ज्यू कॉलोनी निवासी अजय ने शनिवार रात नव वर्ष के स्वागत के लिए परिवार के साथ तैयारी की थी। रात वो केक के साथ ही मटन बना रहे थे। बताया जाता है कि पत्नी 35 वर्षीय सुनीता खाना बनाते हुए अपने मायके वीडियो कॉल से बात कर रही थी। इसी दौरान अचानक ही सुनीता वहां से बाहर निकली और छत पर जाकर कुंडे में दुपट्टðे का फंदा बना कर लटक गई। इस दौरान उसके दोनों बच्चे भी दावत की तैयारी में साथ लगे थे। काफी देर तक जब सुनीता वापस नही आई तो तो अजय ने उसको आवाज दी पर कोई जवाब नही मिला तो अजय को आशंका हुई । जब वह उपर छत पर गया तो वहां सुनीता को फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर बच्चे भी उपर छत पर आ गए। शोर सुन कर आस पड़ोस के लोग भी वहां जमा हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुच घटना की जानकारी ली और शव को रात में रुद्रपुर स्थित मोर्चरी भिजवा दिया। सुबह पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here