Home उत्तराखण्ड फेरों से पहले दुल्हे की पोल खुलने से शादी में हंगामा खड़ा...

फेरों से पहले दुल्हे की पोल खुलने से शादी में हंगामा खड़ा हो गया।

85
0
SHARE

देहरादून ।

फेरों से पहले दुल्हे की पोल खुलने से शादी में हंगामा खड़ा हो गया। ऐन वक्त पर शादी टूट गयी। विवाद इतना बड़ा कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा। दुल्हन के परिजनों ने मामले में दुल्हे पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। देहरादून धारा चौकी क्षेत्र के एक होटल में बृहस्पतिवार रात को विवाह समारोह था। सब कुछ सामान्य रूप से चल रहा था। बाराती नाचने गाने में मस्त थे। फेरों से पहले अचानक दूल्हे की खुली पोल खुल गयी और वहां हंगामा खड़ा हो गया। रिश्तेदारों की कानाफूसी ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। देर रात खूब हंगामा हुआ, जिसके बाद पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। दरअसल लड़का और लड़की के बीच लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घर वाले आसानी से राजी हो जायें इसके लिए लड़की ने दूल्हे को आर्मी अफसर बताया था। आर्मी अफसर से बेटी की शादी के लिए लड़की के परिवार वाले आसानी से राजी हो गयी। लेकिन गुरुवार को शादी के दिन तब सारी कहानी बिगड़ गई जब रिश्तेदार दूल्हे को लेकर कानाफूसी करने लगे। पता चला कि दूल्हा आर्मी अफसर नहीं है। यह बात जब लड़की पक्ष के कानों में पड़ी तो हंगामा शुरू हो गया। देर तक हंगामे की स्थिति रही और आखिरकार शादी नहीं हो पायी और प्रेमी युगल की पूरी प्लानिंग धरी रह गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here