Home उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के स्वागत कार्यक्रम को लेकर...

मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के स्वागत कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की तैयारियां।

66
0
SHARE

मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के स्वागत कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपति जी के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि राष्ट्रपति जी के आगमन से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाएं समयबद्धता के साथ पूर्ण कर ली जाए। अपर मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति जी के आगमन के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर सचिव श्री हरीश चन्द्र सेमवाल, प्रभारी सचिव श्री विनोद कुमार सुमन, डीआईजी गढ़वाल रेंज श्री करन सिंह नगन्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून श्री दिलीप सिंह कुंवर, निदेशक संस्कृति सुश्री बीना भट्ट तथा प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here