Home उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनजातीय समुदायों की शोभा यात्रा का फ्लैग...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनजातीय समुदायों की शोभा यात्रा का फ्लैग ऑफ किया।

77
0
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से जनजातीय समुदायों की शोभा यात्रा का फ्लैग ऑफ किया। भगवान बिरसा मुण्डा जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य की जनजातियों के लोगों ने शोभायात्रा निकाली। इस अवसर पर मुख्यमत्री ने भगवान बिरसा मुण्डा जी के स्वतन्त्रता संग्राम मे योगदान को याद करते हुए उन्हे नमन किया तथा सभी को जनजातीय गौरव दिवस पर सभी को बधाई दी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, जनजाति विभाग के निदेशक श्री संजय टोलिया, अपर निदेशक श्री योगेन्द्र रावत, समन्वयक श्री राजीव सोलंकी आदि उपास्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here