Home उत्तराखण्ड पत्नी के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार

पत्नी के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार

93
0
SHARE

हरिद्वार

उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद से बड़ी खबर सामने आई है यहां पत्नी के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सात माह से आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी, पुलिस ने दिल्ली से एक पति को पत्नी से दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया है। उसे घुमाने के बहाने हरिद्वार ले गया और वहां उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।

शहर कोतवाल राजेंद्र कठैत ने बताया कि 7 माह पूर्व दिल्ली की एक महिला ने पूर्वी दिल्ली में तहरीर दी थी जिसके अनुसार उसका पति उसे घुमाने के लिए हरिद्वार लाया था। आरोप है कि पति ने शराब पीकर उसके साथ अप्राकृतिक रूप से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर ही बेरहमी से पिटाई की थी। डर की वजह से महिला विरोध नहीं कर पाई। जिसके बाद दिल्ली में एफआईआर दर्ज की गई। घटनास्थल हरिद्वार का होने के चलते दिल्ली पुलिस ने मुकदमा यहां ट्रांसफर करा दिया था।पीड़ित पत्नी के मुताबिक पति ने उसे बेहद डरा-धमका दिया था, जिसकी वजह से वह उसका विरोध नहीं कर पाई थी। दिल्ली से जीरो एफआइआर हरिद्वार पहुंचने पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।पहले महिला उपनिरीक्षक किरण गुसाईं ने इस मामले की जांच की। बाद में महिला उपनिरीक्षक राखी रावत को जांच सौंपी गई। खोजबीन करते हुए एक पुलिस टीम ने दिल्ली जाकर आरोपित प्रवीन कुमार निवासी हिमगिरी एन्कलेव चंदर विहार नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया।जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच पूरी होने के बाद पुलिस टीम ने दिल्ली जाकर आरोपित प्रवीण कुमार निवासी हिमगिरि एनक्लेव चंद्र विहार नई दिल्ली को गिरफ्तार किया। बता दें कि पुलिस पिछले 7 माह से आरोपी की तलाश में लगी हुई थी लेकिन वह अभी तक फरार चल रहा था। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here