Home उत्तराखण्ड चेकिंग के लिए रोकन दोरान बदमाशों ने बाइक रोकने के बजाय गोली...

चेकिंग के लिए रोकन दोरान बदमाशों ने बाइक रोकने के बजाय गोली चलाकर फरार, पुलिस सिपाही घायल

77
0
SHARE

रुड़की।

लक्सर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बदमाशों ने पुलिस सिपाही को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल पुलिसकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए हैं।

रविवार शाम के वक्त पुलिस वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चला रही थी। इसी दौरान लक्सर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो बाइक पर तीन बदमाश थे सवार। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें चेकिंग के लिए रोकने की कोशिश की, लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने बाइक रोकने के बजाय गोली चलाकर फरार होने में कामयाब रहे। घटना लक्सर मेन बाजार की है।

बताया जा रहा है कि बदमाशों पर 3 दिन पूर्व लक्सर के एक कारोबारी के घर डकैती के प्रयास में शामिल होने का है आरोप। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के आसपास पुलिस बल तैनात। बदमाशों की धरपकड़ के लिए कांबिंग की जा रही है, लेकिन देर शाम तक भी बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए। घायल सिपाही को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। अस्पताल में भर्ती सिपाही का हालचाल जाने के लिए पुलिस के आला अधिकारी भी वहां पहुंचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here