Home उत्तराखण्ड पिंडर नदी के पत्थरों बीच मिला महिला का मिला शव, फैली...

पिंडर नदी के पत्थरों बीच मिला महिला का मिला शव, फैली सनसनी |

126
0
SHARE

थराली

नारायणबगड़ के पास बुधवार दोपहर में पिंडर नदी के बीच एक मिला का शव मिला। यह शव नदी के बीच पत्थरों में फंसा था और अर्ध नग्न हालत में था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त में जुट गई है। इस खबरके फैलते ही पूरे पिंडर घाटी क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

नारायणबगड़ ब्लॉक के पंती गांव के पास में पिण्डर नदी में पत्थरों के बीच मिला एक महिला का शव फंसा हुआ दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने इस की सूचना थराली पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद सेशव को पिंडर नदी से बाहर निकाला। शव अर्ध नग्न हालत में था। इस शव के मिलने थरालीऔर नारायणबगड़ क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है और शव की शिनाख्त में जुट गई है। थराली थाने के एएसआई कुलदीप सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्या महिला नेपाली मूल की लग रही है। जिसको लेकर पुलिस ने उस क्षेत्र में काम कर रहे नेपाली मूल के मजदूरों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। रेस्क्यू टीम में महिला एसआई शिखा तेग्रवाल, एएसआई दौलत सिंह चौहान, कांस्टेबल हरीश कुमार, मनवीर सिंह, अशोक मलिक, हरपाल कनेरी शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here