Home उत्तराखण्ड देहरादून में धूमधाम से निकली शिव शोभा यात्रा, शिव भक्त पर हेलीकाप्टर...

देहरादून में धूमधाम से निकली शिव शोभा यात्रा, शिव भक्त पर हेलीकाप्टर से की गई पुष्प वर्षा: देखे वीडियो

246
0
SHARE

देहरादून

सहारनपुर रोड स्तिथ शिवाजी धर्मशाला में शोभा यात्रा निकलने से पहले सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत की।। सीएम ने कहा कि राज्य की सरकार शिव भक्तों पर पहले भी फूलों की वर्षा करते हुए कांवड़ यात्रा को भव्य बनाने का काम करती रही और अब टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शिव भक्तों की मौजूदगी बयां करती है कि शिव भक्तों में टपकेश्वर महादेव की शोभा यात्रा को लेकर कितना उत्साह है। सुंदर- सुंदर झांकियों के साथ भोले बाबा नन्दी के साथ सबसे आगे चल रहे थे वही गण- प्रेत उनके साथ नाचते गाते मस्ती में झूम रहे थे।

इस मौके पर महिलाएं सिर पर कलश रखे यात्रा में शामिल रहे। झांकियों के अंत मे टपकेश्वर महाराज की रूद्राक्षों से सजी प्रतिमा सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। वही सेवादारों ने जगह जगह जलपान की व्यवस्था की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here