Home उत्तराखण्ड हादसा: खाई में गिरी मैक्स ,तीन की मौत- चार घायल

हादसा: खाई में गिरी मैक्स ,तीन की मौत- चार घायल

333
1
SHARE

चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है , यहां एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा , वाहन में 7 लोग सवार थे जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई तथा 4 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 09 में अमोड़ी के पास टनकपुर मार्ग पर एक मैक्स वाहन संख्या यूके 03 टीए- 3713 खाई में जा गिरी।
वाहन में 7 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम द्वारा वाहन में सवार घायलों को रेस्क्यू किया गया तथा उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर में लाया गया।
अद्यतन प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन लोगों की मौत हो गई। तथा तीन लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया। जबकि एक की हालत सामान्य है।

मृतकों के नाम
1- केशवी देवी पत्नी आन सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी खटोली मल्ली।

2- दीपा देवी पत्नी सूरज कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी लड़ा बोरा।

3- हीरा राम पुत्र प्रेम राम उम्र 28 वर्ष निवासी खटोली टल्ली।

घायलों के नाम
1- कैलाश राम पुत्र किशन राम उम्र 28 वर्ष निवासी पचनाई।

2- सूरज कुमार पुत्र जगदीश राम उम्र 27 वर्ष निवासी लड़ा बोरा।

3- सूरज कुमार पुत्र दुर्गा राम उम्र 23 वर्ष निवासी व्याला (चालक)

4- ऋषभ पुत्र सूरज कुमार उम्र 4 वर्ष निवासी लड़ा बोरा (हालत सामान्य)।

1 COMMENT

  1. I’d like to thank you for the efforts you’ve put in writing this
    blog. I’m hoping to check out the same high-grade content by you later on as well.
    In truth, your creative writing abilities has encouraged me to get my own, personal website
    now 😉

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here