Home उत्तराखण्ड मायके गई 22 साल की विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

मायके गई 22 साल की विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

590
0
SHARE

पिथौरागढ़। होली  पर मायके गई 22 साल की विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार डीडीहाट तहसील के ननपापू गांव निवासी कविता कन्याल होली के लिए अपने मायके नाचनी क्षेत्र के रिंगूनिया आमधार गई थी। शुक्रवार शाम अचानक कविता घर से गायब हो गई। जब घरवालों ने खोजबीन की तो उसका शव घर से कुछ दूरी पर एक पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने इसकी सूचना नाचनी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कविता का विवाह फरवरी 2021 में दीपक कन्याल के साथ हुआ था। नाचनी के थानाध्यक्ष हेम चंद्र पंत ने बताया कि महिला की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। कविता की मौत से मायके और ससुराल पक्ष के लोग गहरे सदमे में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here