Home Uncategorized अवैध शस्त्रों की फैक्ट्री का भंडाफोड़,भारी मात्रा में अवैध शस्त्र और उपकरण...

अवैध शस्त्रों की फैक्ट्री का भंडाफोड़,भारी मात्रा में अवैध शस्त्र और उपकरण बरामद

618
0
SHARE
ऊधम सिंह नगर
जिले की पुलिस एवं एसओजी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जिले के गदरपुर क्षेत्र में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। जहाँ से पुलिस ने दस तमंचे बरामद किये है जिनमे 12 बोर के 2 तमंचे,315 बोर के 5 व 32 बोर के 3 तमंचे और भारी मात्रा तमंचे बनाने उपकरण और मशीनो सहित दो मोटरसाईकिल प्लेटिना UK-06-BB-5527 व हीरो स्पलेण्डर बिना नम्बर की बरामद की है।
      पुलिस ने मौके से तीन शातिर तमंचा सप्लाई करने वाले तस्करो को भी गिरफ्तार  किया है,जबकि इनके तीन साथी फरार है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
डीआईजी/एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गदरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम आर्यनगर में अवैध रूप से शस्त्र बनाने की फ़ैक्ट्री बनाने की सूचना मिली थी। इस फ़ैक्ट्री का संचालन कुख्यात शस्त्र तस्कर दर्शन सिंह गिरोह द्वारा किया जा रहा था। जो उन्हें तस्करी करके रुद्रपुर,गदरपुर,दिनेशपुर, हल्द्वानी, रामपुर आदि स्थानों पर मोटी रकमों में अपराधियों बेच रहा था।
       इस महत्वपूर्ण सूचना पर एसओजी को लगाया गया और तस्दीक होने पर टीमों को गठन किया गया। उक्त टीमों द्वारा 12 मार्च को देर रात्रि गदरपुर थाना क्षेत्र के आर्यनगर वन विभाग चौकी के पास से सोमदेव के खेत के किनारे जंगल के पास पाखड के पेड़ के नीचे छापेमारी कर शस्त्र फ़ैक्ट्री को पकड़ा।
       पुलिस ने  मौके से दर्शन सिंह पुत्र इन्दर सिंह निवासी गुलाब का मजरा केलाखेडा,उम्र 65 वर्ष,मेहर सिंह पुत्र स्व0 जीवन सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 64 वर्ष व महेन्द्र सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 25 वर्ष को अवैध अस्लाहो की फैक्ट्री चलाने व अवैध असलाह बनाने के उपकरण मय 10 अदद तैयार अवैध तमंचे क्रमशः 12 बोर के2 अदद तमंचे, 315 बोर के 5 अदद व 32 बोर के 3 अदद, मय 02 अदद मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि इस गिरोह का सरगना दर्शन सिंह पुत्र इन्दर सिंह उपरोक्त है, जो अवैध असलाहों के निर्माण में पहले भी 5 बार जेल जा चुका है। जिसे अवैध असलाहों के निर्माण में महारथ हासिल है। जिसके साथ पकडे गये दोनों अभियुक्तगण के अलावा धर्मेन्द्र सिंह, काका,गुरनाम सिंह,धीर सिंह, फूला सिंह उर्फ गुरमीत सिंह निवासीगण – कलकत्ती गदरपुर भी उक्त अवैध असलाहों की फैक्ट्री में पाटर्नर हैं तथा उक्त सभी अभियुक्तगण अवैध असलह बनाने व बेचने का कार्य काफी समय से कर रहे हैं। यह लोग असलाहों को बनाकर रामपुर रुद्रपुर, किच्छा, हल्द्वानी, कालाढुंगी,बाजपुर आदि क्षेत्रों में 5000/- रुपये प्रति तमंचे एंव 15 हजार रुपये प्रति बन्दूक के हिसाब से अवैध असलाहों की बिक्री करते हैं।
    पुलिस की संयुक्त दबिश से अन्य अभियुक्तगण पीछे जंगल की तरफ भाग गये। गिरफ्तार अभियुक्तगण व फरार अभियुक्तगणों के विरुद्ध एस0ओ0जी0 प्रभारी उ0नि0 कमलेश भट्ट द्वारा थाना गदरपुर में FIR N0- 56/2022 U/S 3/5,25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कराया गया। पुलिस अब शस्त्र बनाने वालो तस्करो से अन्य जानकारी भी जुटा रही है कि इन्होने किस किस स्थान पर और किसे यह अवैध शस्त्र बेचे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here