Home उत्तराखण्ड छोटे व्यापारियों पर पुलिस के चाबुक से भड़के पालिकाध्यक्ष व सभासद

छोटे व्यापारियों पर पुलिस के चाबुक से भड़के पालिकाध्यक्ष व सभासद

145
0
SHARE

रिपोर्टर -दीपक भारद्वाज

नगर के छोटे व्यापारियों के चालान व फड़-खोखे व ठेले वालों को हटने की चेतावनी देने से पालिकाध्यक्ष व सभासदों के साथ ही छोटे व्यापारी भी भड़क गये। उन्होंने कोतवाली में प्रदर्षन किया व पुलिस के रवैया न बदलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

पुलिस ने नगर में छोटे व्यापारियों के चालान काटे। साथ ही भविश्य में वहां फड़-खोखे व ठेले न लगाने की चेतावनी दी। इससे त्रस्त व्यापारियों ने पालिकाध्यक्ष हरीष दुबे से षिकायत की। पालिकाध्यक्ष व सभासद व्यापारियों के साथ कोतवाली पहुंचे। वहां कहा गया कि पुलिस व प्रषासन आए दिन छोटे व्यापारियों को परेशान करते हैं। आरोप लगाया गया कि थाना प्रभारी प्रकाश सिंह दानू का रवैया गरीबों व छोटे व्यापारियों के प्रति अच्छा नहीं हैं। आए दिन उनके द्वारा नाजायज चालान काटे जाते हैं। यह भी आरोप था कि जन प्रतिनिधियों के पहुंचने पर भी उनके प्रति कोतवाल का रवैया अच्छा नहीं रहा। वह हमेशा किसी भी छोटे मामले को बड़ा विवाद बनाने का प्रयास करते हैं।

आरोप है कि कोतवाल छोटे व्यापारियों को पालिकाध्यक्ष  दुबे के सामने डांटने, फटकारने लगे। इस पर पालिकाध्यक्ष दुबे ने रोश व्यक्त किया। वह साथियों के साथ कोतवाली से बाहर आ गए। बाद में हुई बैठक में तय किया गया कि पुलिस प्रशासन अपनी हठधर्मिता को नहीं छोड़ता तो उसके खिलाफ बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसके लिए आगे की रणनीति बनाई गई।

 

बाईट- हरीश दुबे नगर पालिका अध्यक्ष सितारगंज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here