Home उत्तराखण्ड सितारगंज में पकड़े चार मृत साइबेरियन पक्षी

सितारगंज में पकड़े चार मृत साइबेरियन पक्षी

160
0
SHARE

दीपक भारद्वाज सितारगंज

सितारगंज। वन कर्मियों ने ग्राम गोठा में महिला के कब्जे से चार साइबेरियन पक्षी बरामद किये। आरोपियों से प्रतिकर वसूलकर छोड़ दिया गया।

वन कर्मियों ने गष्त के दौरान ग्राम गोठा की महिला को चार साइबेरियन पक्षियों के साथ पकड़ा। ग्राम लौका में बारात घर के पास राधेश्याम पुत्र मोहन के घर पर चार बतख मेलार्ड का शिकार कर लाया गया था। उसे वन कर्मियों ने पकड़ लिया। मामले में मालती पत्नी राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची 4 के तहत कार्यवाही की गई। अभियुक्तों से अपराध का प्रतिकार वसूल कर संभ्रांत लोगों की सुपुर्दगी में छोड़ा गया। यह कार्यवाही प्रभागीय वनाधिकारी, प्रभागीय वन अधिकारी के निर्देशन में वन क्षेत्राधिकारी बाराकोली जेपी डिमरी के आदेश पर की गई। गश्ती टीम में उपबंध क्षेत्राधिकारी कुणाल बिष्ट, उप वन क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार पंत, आरक्षी नैन सिंह, भोपाल सिंह सोनू कुमार, सोनी, अर्षी, मोनिका, श्रवण कुमार आदि षामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here