Home उत्तराखण्ड मायके जाने की जिद की नहीं भेजा तो, महिला ने फांसी लगा...

मायके जाने की जिद की नहीं भेजा तो, महिला ने फांसी लगा दी।

398
0
SHARE

देहरादून

राजधानी देहरादून के रायपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला ने पंखे से लटककर फांसी लगा दी। महिला सुबह से मायके जाने की जिद कर रही थी। जब उसको मायके नहीं भेजा तो, महिला ने फांसी लगा दी।

थानाध्यक्ष रायपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि गत दिवस सुबह सूचना मिली कि ऋषिनगर क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला की पहचान मनीता (27 वर्ष) पत्नी मुकेश कुमार निवासी ऋषिनगर के रूप में हुई है।

मृतका के परिजनों ने बताया कि मनीता सुबह से ही मायके जाने की जिद्द कर रही थी। मना करने पर उसने अपने कमरे में जाकर खुदकुशी कर ली। मृतका महिला मुकेश की दूसरी पत्नी थी, जिसके विवाह को छह साल हुए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here