Home उत्तराखण्ड पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने की चर्चाएं फिर जोरों...

पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने की चर्चाएं फिर जोरों पर

215
0
SHARE

देहरादून।

 

2022 उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने की चर्चाएं फिर जोरों पर हैं। किशोर उपाध्याय भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से मिलने उनके फ्लैट में गए। वहां भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी की मौजूदगी को देखते हुए इन चर्चाओं को बल मिल रहा है।किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने को लेकर गाहे-बगाहे चर्चाएं जोर पकड़ती रहती हैं। हालांकि, किशोर उपाध्याय ने कभी इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा। अब उनके भाजपा नेता के फ्लैट में जाने से इन चर्चाओं को फिर बल मिल रहा है। भाजपा नेता अजेय कुमार के फ्लैट से निकलने के दौरान मीडिया ने उनसे बातचीत में उनके भाजपा में जाने के बारे में जानना चाहा, लेकिन उन्होंने कोई भी टिप्पणी से इन्कार कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here