Home उत्तराखण्ड एक सवाल के दो सही विकल्प CBSE 10th 1st term प्रश्न पत्र...

एक सवाल के दो सही विकल्प CBSE 10th 1st term प्रश्न पत्र में गड़बड़ी

660
0
SHARE

सीबीएसई 10वीं टर्म वन बोर्ड परीक्षा के मुख्य विषयों की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। परीक्षा के लिए लखनऊ शहर में 61 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें 16 हजार से अधिक छात्र पंजीकृत हैं। पहले दिन मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने सामाजिक विज्ञान का प्रश्न पत्र हल किया।सामाजिक विज्ञान प्रश्न पत्र के एक सवाल ने सभी अभ्यर्थियों को परेशान कर दिया क्योंकि बोर्ड से आए प्रश्न पत्र में एक सवाल के चार विकल्प थे और चारों विकल्पों में दो विकल्प सही थे। इसलिए छात्र परेशान थे कि कौन से विकल्प को सही जवाब के रूप में लिखा जाए। इस वजह से स्कूलों में छात्र परेशान रहे।
सामाजिक विज्ञान के प्रश्न पत्र में कुल साठ प्रश्न पूछे गए थे। जिनमें प्रश्न संख्या 40 कॉलम ए और कॉलम बी का सही मिलान करना था। उत्तर के लिए चार विकल्प ए, बी, सी और डी दिए गए थे। जिनमें से विकल्प ए और सी दोनों एक जैसे थे और सही उत्तर भी यही था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here