Home उत्तराखण्ड सीएम पत्नी गीता धामी के नेतृत्व में आयोजित हुआ जन मिलन कार्यक्रम

सीएम पत्नी गीता धामी के नेतृत्व में आयोजित हुआ जन मिलन कार्यक्रम

434
0
SHARE

स्थान- खटीमा जनपद उधम सिंह नगर
रिपोर्टर-दीपक भारद्वाज

जनपद उधम सिंह नगर में खटीमा के ग्रामसभा अमांऊ मे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी के नेतृत्व में तथा भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियों की उपस्थिति में जन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां गीता धामी ने ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना तथा मुख्यमंत्री के समक्ष इन समस्याओं को रखकर समाधान का आश्वासन दिया। वहीं सीएम पत्नी गीता धामी ने बताया कि आज जन मिलन कार्यक्रम के माध्यम से लोगों ने अपनी अपनी समस्याओं को रखा जिनको माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर उन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही गीता धामी ने बताया कि घर-घर भाजपा हर-हर भाजपा के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ग्राम वासियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाया गया तथा लोगों की समस्याओं को सुना गया। जिसको लेकर लोगों में भारी उत्साह और जोश है तथा सबका आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि पूरे देश के लोगों को विश्वास है कि आज हमारा देश माननीय मोदी जी के हाथों में ही सुरक्षित है।
वहीं एक स्थानीय ग्रामीण महिला ने बताया कि आज जन मिलन कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी ने लोगों की समस्याओं को सुना तथा निवारण करने का आश्वासन भी दिया, साथ ही महिला ने बताया कि 2022 में भी हम लोग पुष्कर सिंह धामी जी को ही अपना मुख्यमंत्री बनाएंगे।

बाइट-1- गीता धामी पत्नी उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

बाइट-2- संगीता राणा
ग्राम सभा अमांऊ खटीमा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here