Home उत्तराखण्ड माउंट गंगोत्री-I पर्वत शिखर के सफल आरोहण पर DGP  ने SDRF पर्वतारोहण...

माउंट गंगोत्री-I पर्वत शिखर के सफल आरोहण पर DGP  ने SDRF पर्वतारोहण टीम को किया सम्मानित।

376
0
SHARE

आज पुलिस मुख्यालय के सभागार में  Ashok Kumar IPS, DGP  द्वारा SDRF की पर्वतारोहण टीम को माउंट गंगोत्री प्रथम (21889 फीट) आरोहण करने पर सम्मानित किया गया।

उल्लेखनीय है कि SDRF की इस पर्वतारोहण टीम को माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड,  पुष्कर सिंह धामी  द्वारा दिनांक 09 सितम्बर 2021 को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया गया था। माउण्ट गंगोत्री-I पर्वतारोहण अभियान पर रवाना इस टीम ने अनेक चुनौतियों को पार कर दिनांक 29 सितम्बर 2021 को गंगोत्री-I को फतह कर कीर्ति पताका फहराया था। गंगोत्री-I को फतह करने वाली यह उत्तराखण्ड पुलिस की पहली टीम रही। एक ओर जहां उत्तराखण्ड पुलिस में प्रथम बार पर्वतारोहण टीम की कमान एक महिला अधिकारी को दी गयी वहीं दो महिला आरक्षी भी इस टीम का अहम हिस्सा रही, जिन्होंने इस अभियान के तहत अपने साहस का अनुपम परिचय दिया।

पुलिस मुख्यालय के सभागार में DGP  द्वारा टीम के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनके द्वारा टीम के अद्वितीय साहस की सराहना करते हुए कहा कि पर्वतारोहण को परम साहसिक व जोखिम से भरा माना जाता है। एसडीआरएफ पर्वतारोहण दल द्वारा माउंट गंगोत्री-I को फतह कर उत्तराखण्ड पुलिस का नाम रोशन किया गया है। DGP  ने पर्वतारोहण टीम को 20 हजार का ईनाम एवं मेडल देने की घोषणा भी की।

माउंट गंगोत्री-I पर्वतारोहण अभियान से SDRF जवानों द्वारा उच्च तुंगता प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ ही उच्च तुंगता क्षेत्र में प्रतिबंधित वस्तुओं एवं हानिकारक कूड़े का निस्तारण कर आम जनमानस को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। जिसके लिए एसडीआरएफ टीम बधाई की पात्र है।

इस अभियान के बाद SDRF ने उच्च तुंगता क्षेत्रों में अपनी रेस्क्यू क्षमता व कार्यकुशलता को बढ़ाया है। इस अभियान के माध्यम से प्रशिक्षित हुए जवानों ने माउंट त्रिशूल में नौ सेना के पर्वतारोही दल के रेस्क्यू मे व माह अक्टूबर में राज्य में आई आपदा में हर्षिल, सुन्दरढूंगा, कफनी, पिण्डारी ग्लेशियर इत्यादि उच्चतुंगता क्षेत्र में अत्यंत जटिल रेस्क्यू कर अपनी विकसित कार्यकुशलता का उत्कृष्ट परिचय दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here