Home उत्तराखण्ड महिला पुलिस कर्मियों द्वारा “नारी सशक्त देश सशक्त” की थीम पर स्कूलों/कॉलेजो...

महिला पुलिस कर्मियों द्वारा “नारी सशक्त देश सशक्त” की थीम पर स्कूलों/कॉलेजो में दिया जा रहा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

450
0
SHARE

जनपद पौड़ी गढ़वाल कु0 पी0 रेणुका देवी द्वारा नारी सशक्त-देश सशक्त की थीम पर महिला पुलिस कर्मियों में आत्मविश्वास एवं सुरक्षा की भावना जागृत करने हेतु प्रशिक्षित महिला पुलिस कर्मियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूलों/ कॉलेजों/ कार्यालयों में कार्य करने वाली युवतियों /महिलाओं को आत्म रक्षा हेतु प्रशिक्षण देने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में समस्त थाना प्रभारियों के नेतृत्व में प्रशिक्षित महिला पुलिस कर्मियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत अब तक 43 स्कूल/कॉलेजों में जाकर 4,664 छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें प्रशिक्षित महिला पुलिस कर्मियों द्वारा छात्राओं को पंच बांधना, शरीर की कमजोर कड़ी पर वार करना, किसी की पकड़ से खुद को छुड़ाने के साथ पैरों से वार करना आदि की तकनीक बताई। साथ ही छात्राओं को बढ़ते हुए अपराधों की रोकथाम, महिला अपराध, मानव तस्कारी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों व आपतकालीन नम्बर डायल-112 आदि के बारे में जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि यदि उनके साथ कोई भी व्यक्ति अपमानजनक व्यवहार या छेड़छाड़ करता है तो इस तरह की घटनाओं को कदापि नजर अंदाज न करें, इसकी सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को दें। साथ ही राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड़ गाइडलाइंस का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। जनपद के स्कूलों/ कॉलेजो में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का कार्यक्रम लगातार जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here