Home उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री ने 100 फीट ऊंचाई का फहराया तिरंगा  ।

मुख्यमंत्री ने 100 फीट ऊंचाई का फहराया तिरंगा  ।

161
0
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ में जिला मुख्यालय के चंडाक रोड स्थित वरदायिनी मंदिर परिसर में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्मित 100 फीट ऊंचाई का तिरंगा  फहराया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भूमि देव एवं वीरों की भूमि है। तिरंगा युवाओं में देश भक्ति का जज्बे के साथ ही देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर पेयजल मंत्री श्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक पिथौरागढ़ श्रीमती चंद्रा पंत, अध्यक्ष नगर पालिका  राजेद्र रावत, आयुक्त कुमाऊं  सुशील कुमार,आईजी  निलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार चौहान, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here