Home उत्तराखण्ड कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ...

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ जमकर की नारेबाजी और पूतला फूंका।

200
0
SHARE

10 नवंबर को कॉन्ग्रेस पार्टी द्वारा रामलीला मैदान में आयोजित विजय शंखनाद संकल्प कार्यक्रम की स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के खिलाफ कांग्रेस उग्र हो गई है और आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पूतला फूंका।

महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूतला फूंका इस दौरान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि सत्ता के दबाव में प्रशासन ने कांग्रेस के कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी, जो की पूरी तरह से राज्य के मुख्यमंत्री को उसका सिंह धामी की तानाशाही को दर्शाता है। कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी, आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार राज्य सरकार का पुतला फूंका जा रहा है और विरोध किया जा रहा है। सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है, इसका माध्यम प्रशासन बन रहा है, प्रशासन को भी यह समझना चाहिए कि कांग्रेस का कार्यक्रम प्रस्तावित होने के बाद भी अनुमति क्यों नहीं दी गई।मुख्यमंत्री का कार्यक्रम कांग्रेस के कार्यक्रम के बाद तय हुआ है, ऐसे में सीएम पुष्कर सिंह धामी के दबाव में प्रशासन ने कांग्रेस को 10 नवंबर के कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी, जिसका पूरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी विरोध कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here