Home उत्तराखण्ड भाजपा नेता पर एक पक्ष ने धारदार हथियारों से किया हमला

भाजपा नेता पर एक पक्ष ने धारदार हथियारों से किया हमला

172
0
SHARE

रुड़की।

शहर स्थित सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी महावतपुर गांव में पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर भाजपा नेता पर एक पक्ष ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिसके बाद गाँव में जमकर विवाद खड़ा हो गया। जिसमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमर अली गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें आसपास के लोगों ने आनन-फानन में रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें भंगेड़ी महावतपुर गांव में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पर हमला हुआ है। उमर अली इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए है। आरोप है कि पुराने पंचायत चुनाव को लेकर जावेद, जमशेद और अफजल ने उन पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हंगामा इतना बढ़ा कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई हंगामे को देखते हुए भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमर अली गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here