Home उत्तराखण्ड दीपावली पर्व में सबसे अधिक चिंता वन विभाग को अपने दुर्लभ उल्लू...

दीपावली पर्व में सबसे अधिक चिंता वन विभाग को अपने दुर्लभ उल्लू बचाने की , विभाग हाई अलर्ट पर

176
0
SHARE

हल्द्वानी
दीपावली पर्व में सबसे अधिक चिंता वन विभाग को अपने दुर्लभ उल्लू बचाने की होती है बताया जाता है कि दीपावली पर्व में तंत्र विद्या को सक्रिय कर मनोकामना पूरी करने के लिए तांत्रिक उल्लू का सहारा लेते हैं जिस कारण वन विभाग ने अपने कर्मचारियों तक की छुट्टी रद्द कर दी है तथा आगजनी एवं वन्यजीव तस्करी के चलते हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
प्रभागीय वन अधिकारी हल्द्वानी डिवीजन कुंदन कुमार ने बताया कि पिछले एक हफ्ते से वन विभाग के कर्मचारियों को दीपावली पर्व को देखते हुए वन्यजीव की सुरक्षा हेतु सघन गश्त अभियान प्रारंभ करवाया गया है जिसके तहत हल्द्वानी डिवीजन की आवादी से जुडी शारदा,नंधौर, छाकाता रेंज में सबसे अधिक सतर्कता बरती जा रही है जबकि जौलासाल उत्तरी एवं डांडा रेंज में भी कर्मचारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

श्री कुमार ने बताया कि हल्द्वानी डिवीजन मे ब्राउन फिश उल्लू,जंगल उल्लू, लिटिल उल्लू, ब्राइल उल्लू, ब्राउन हॉक, की दुर्लभ प्रजातियां इस वन क्षेत्र में पाई जाती हैं जिसको लेकर हमेशा से वन विभाग हर वर्ष अपनी विशेष सतर्कता अभियान चला कर उन्हें संरक्षित करता है तथा जंगलों में गश्त बढ़ाता है ऐसे में किसी भी प्रकार के शिकार को रोकने के लिए वन विभाग ने अपनी कमर कस ली है। लगातार जंगलों में वन विभाग की टीम गश्त कर निगरानी बनाए हुए हैं। तथा वन विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here