Home उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री ने खटीमा में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ने खटीमा में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

266
0
SHARE

स्थान – खटीमा जनपद उधम सिंह नगर।
रिपोर्ट – दीपक भारद्वाज 

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने अचानक से खटीमा पहुंचे। सीएम ने मंडी समिति में धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया साथ ही उन्होंने आश्रम पद्धति विद्यालय और एकलव्य विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। जहां उन्होंने निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों को 15 दिसंबर तक निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक मूंगफली के ठेले पर पहुंचकर मूंगफली भी खरीदी।

सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी आज अचानक बिना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अपनी विधानसभा खटीमा पहुंचे। जहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंडी समिति पहुंचे जहां उन्होंने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को किसानों द्वारा सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर लाई जा रही धान की फसल को जल्द तोले जाने के निर्देश दिए। वही मुख्यमंत्री ने खटीमा आश्रम पद्धति विद्यालय – एकलव्य विद्यालय के साथ ही निर्माणाधीन रोडवेज व पुराने अस्पताल में निर्माणाधीन सैनिक कैंटीन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 15 दिसंबर तक सभी निर्माण कार्य पूरे कर बिल्डिंगों को हैंड ओवर करने के निर्देश दिए। वहीं मुख्यमंत्री ने सरकारी अस्पताल का भी निरीक्षण किया इस दौरान वह मरीजों से मिले। साथ ही बाजार में मुख्यमंत्री ने मूंगफली के ठेले पर रोककर मूंगफली खरीदी साथ ही दुकानदारों के भी हाल-चाल पूछे।
वही मीडिया से वार्ता में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह आज खटीमा पहुंचे हैं और उन्होंने खटीमा में जितने भी निर्माण कार्य चल रहे है सभी का मौके पर जाकर निरीक्षण किया है साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी निर्माण कार्य 15 दिसंबर तक पूरे कर लिए जाएं ताकि जिन योजनाओ का उन्होंने शिलान्यास किया है उनको वह जनता को भी समर्पित कर सकें।

बाइट 1- पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here