Home उत्तराखण्ड पूर्व विधायक नारायण पाल ने लोसारी मजार पर चादर पोसी की।

पूर्व विधायक नारायण पाल ने लोसारी मजार पर चादर पोसी की।

440
0
SHARE

स्थान – सितारगंज

रिपोर्टर- दीपक भारद्वाज

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए जहां विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के संभावित उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान में उतर लोगों के बीच जाकर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है| वही सितारगंज विधानसभा से कांग्रेस के प्रवल दावेदार में एक कांग्रेस से वरिष्ठ नेता व संभावित प्रत्याशी पूर्व विधायक नारायण पाल ने अपनी पत्नी के साथ सितारगंज के पंडरी गांव स्थित लौसारी बाबा की मजार में मन्नत की चादर चढ़ा चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी है | इस दौरान बड़ी संख्या में नगर कांग्रेस कमेटी से कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे| नारायण पाल के साथ उनकी पत्नी कामिनी पाल भी लौसारी बाबा की मजार पर मन्नत की चादर चढ़ाने पहुंची ।इस दौरान नारायण पाल ने कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते है और उनकी पार्टी कांग्रेस सर्व धर्म को मानने वाली पार्टी है | आगामी चुनाव प्रचार से पहले वह सभी धर्मों के धार्मिक स्थलों जाएंगे और उसके बाद चुनाव प्रचार के लिए निकलेगें | वही कामिनी पाल का कहना है कि उन्होंने करवाचौथ का व्रत भी रखा हुआ है और मजार पहुंचकर चादर भी चढ़ाई उनके लिए सभी धर्म समान है और वह सभी धर्मों को मानते हुए सभी धार्मिक स्थानों पर अक्सर जाती रहती है|

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here