Home उत्तराखण्ड यू के डी के नेताओं का 6 महीने का संघर्ष कामयाब हुवा...

यू के डी के नेताओं का 6 महीने का संघर्ष कामयाब हुवा उत्तराखंड पुलिस कर्मचारियों का ग्रेड पे 4600 मंजूर हुवा

465
0
SHARE

उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय प्रचार सचिव /पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ, चौबट्टाखाल विधानसभा उम्मीदवार विरेन्द्र सिंह रावत ने कहा की

अहिंसा के मार्ग पर पर चलकर किया गया संघर्ष एक दिन कामयाब जरूर होता है
अगर उसे ईमानदारी से निभाया जाए तो सरकार को भी झुकना होता है
रावत ने बताया 6 महीने का संघर्ष वो भी उत्तराखंड पुलिस कर्मचारियों के हित के लिए लड़ा उत्तराखंड क्रांति दल के बेहतरीन नेताओं ने जिसमे मुख्य शिव प्रसाद सेमवाल, शांति प्रसाद भट्ट, विरेन्द्र सिंह रावत, सुमन बडोनी, दिनेश नेगी, परमानन्द ब्लोधी, सीमा रावत, नरेश बोडियाल आदि लोगो के द्वारा इस आंदोलन की सुरुवात की थी जिसमे सर्वप्रथम अनशन तीन दिन किया घंटाघर देहरादून पर , धरना प्रदर्शन कई बार किया , गिरफ्तारी हुई , मुकदमा हुवा कई बार, लाठी डंडे खाए आदि बहुत कुछ सहा उत्तराखंड क्रांति दल के कर्मठ, ईमानदार सदस्यों के द्वारा और महत्वपूर्ण साथ दिया गया उत्तराखंड पुलिस कर्मचारीयों के समस्त परिवार की महिलाओ, बच्चों ने मुख्यमंत्री आवास घेराव जिसका साथ दिया UKD के सदस्यों ने साथ मिलकर और अंत मे
उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी और डी जी पी अशोक कुमार जी को झुकना पड़ा और वर्ष 2001 बैच के 1500 पुलिस कर्मचारीयों को उनका हक़ मिला जिसके लिए लड़ रहे थे उत्तराखंड की एक मात्र छेत्रीय पार्टी उत्तराखंड क्रांति दल ने मजबूर किया की कर्मचारियों को 4600 रूपये ग्रेड पे दिया जाए और वो दिनांक 21 अक्टूबर को 6 महीने बाद मुख्यमंत्री जी ने मंजूर किया
समस्त उत्तराखंड पुलिस के कर्मचारीयों को उत्तराखंड क्रांति दल के समस्त पदाधिकारीयों को ढेर सारी बधाई और शुभकामनायें की आप की उचित मांग के लिए यू के डी के समस्त कार्यकर्त्ताओं ने एक जुटता का परिचय दिया और जो पुलिस कर्मचारीयों का हक़ था वो उनको मिला, पर दुःख इस बात का है की क्या हर मांग के लिए हर सरकारी या गैर सरकारी कर्मचारियों की मांग के लिए इस तरह संघर्ष करके, आंदोलन करके अपनी मांगे मंगवानी पड़ेगी
रावत ने कहा की बड़े शर्म की बात है इस वक़्त अगर देखे तो हर विभाग का कर्मचारी हड़ताल पर है क्या राज्य इसलिए बनाया की जो यहां के जो लोग है जीवन भर अपनी मांगो के लिए संघर्ष ही करते रहेंगे बिना आंदोलन के ये गूंगी बेहरी सरकार कोई भी बात नहीं सुनेगी जनता की वो भी कब तक, भैंस के आगे बिन बजानी पड़ेगी तभी कुछ मिलेगा
इसलिए आप समस्त जनता से अनुरोध है की एक बार छेत्रीय पार्टी जिसने राज्य बनाया, 42 शाहदत दी एक मौका देकर देखिए 2022 के चुनाव मे ये सारी हड़ताल खत्म हो जाएगी उत्तराखंड क्रांति दल केवल जनता के हितो की बात करेगी ना की हड़ताल करने देगी..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here