Home उत्तराखण्ड अभी तो कपाटोद्घाटन ही हुआ है, देखते जाइये आगे आगे क्या होता...

अभी तो कपाटोद्घाटन ही हुआ है, देखते जाइये आगे आगे क्या होता है।: कांग्रेसी नेता सुमित ह्दयेश

206
1
SHARE

हल्द्वानी

उन्होंने कहा कि यशपाल आर्या के भाजपा छोड़ कांग्रेस में घर वापसी करने से कांग्रेस को बहुत मजबूती मिलेगी। उन्हें व्यक्तिगत रूप से उनके इस फैसले से बहुत खुशी हुयी है। यशपाल आर्या प्रदेश के एक कद्दावर नेता है। कांग्रेस उनके मन में बसती है। वे शुरुआती दौर से कांग्रेसी रहे है। उनकी घर वापसी कांग्रेस के मिशन 2022 के लिए शुभ संकेत है।

कांग्रेसी नेता सुमित ह्दयेश ने भाजपा सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर यशपाल आर्या और उनके विधायक बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस ज्वाइन करने पर खुशी व्यक्ति करते हुए कहा है कि यशपाल आर्या जैसे वरिष्ठ नेता के कांग्रेस में वापसी करने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी।

उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा है कि अभी तो कपाटोद्घाटन ही हुआ है, देखते जाइये आगे आगे क्या होता है।

उन्होंने कहा कि जब मंदिर के कपाट खुलते हैं तो दर्शनार्थी स्वयं ही आने जगते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में कई ऐसे नेता है जो अपनी पार्टी से रूष्ट हैं और धीरे वे सभी कांग्रेस में शामिल होने का मन बना रहे हैं।

आज भाजपा को साफ संकेत मिल गया है की भाजपा प्रदेश से जाने वाली है और कांग्रेस आने वाली है।

उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण ज्वाइनिंग के लिए शीर्ष नेतृत्व और प्रांतीय नेतृत्व का सामूहिक प्रयास सफल रहा। सोनिया, राहुल, केसी वेणुगोपाल, देवेंद्र यादव, प्रीतम सिंह, हरीश रावत और गणेश गोदियाल सभी बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि आज तो शुरुआत हुयी है, अभी भाजपा का एक बड़ा खेमा जो साढ़े चार साल की फेल सरकार और लचर व्यवस्था से टूट चुका है रुष्ट हो चुका है वो भी आने को तैयार बैठा है।
उन्होंने बताया कि आज सुबह ही उनकी यशपाल, संजीव एवं उनके सहयोगियों से बात हुई।

हम लोगों ने साथ में संकल्प लिया की हमारा कार्य है प्रदेश में 2022 मे कांग्रेस की सरकार लाना है। मिशन 2022 के लिए एक कड़ी दूसरी कड़ी से जुड़ी है और यही व्यवस्था हमने मिलकर बनानी है।

1 COMMENT

  1. I know this if off topic but I’m looking into starting my own weblog and was curious what all is needed to get setup?
    I’m assuming having a blog like yours would cost a pretty
    penny? I’m not very internet savvy so I’m not 100% positive.
    Any suggestions or advice would be greatly appreciated. Appreciate
    it

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here