Home उत्तराखण्ड धान तुलाई रुकने पर किसानों ने लगाया जाम।

धान तुलाई रुकने पर किसानों ने लगाया जाम।

259
0
SHARE

रिपोर्टर: दीपक भारद्वाज सितारगंज
सितारगंज। किसानों ने मंडी में धान की तुलाई न होने के कारण हाइवे पर एक घटे तक जाम लगाया।
सितारगंज मण्डी परिषद में किसानो के धान ना तुलने पर किसान आक्रोशित हो गए और उन्होंने अपनी धान तुलाई की मांग को लेकर मण्डी गेट के समाने हाइवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी करके जाम लगा दिया। जिसकी जानकारी जब प्रशासन मिली तो पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुँच कर किसानों को समझाया साथ ही उपजिला अघिकारी तुषार सैनी ने किसानो से वार्तालाप कर मोके पर कच्चे आडतियो को बुला कर उनसे वार्तालाप करवाई जिससे धान की तोल पुनः शुरू हो पायी और किसानों द्वारा जाम हटाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here